Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर कोरोना जांच के नाम पर दिखावा, बिना जांच कराए ही निकल जाते यात्री

समस्तीपुर। कोरोना संक्रमण और इसके नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। इसके लिए जंक्शन पर कोरोना जांच के लिए टीम को भी तैनात किया गया है। स्टेशन पर जांच के बाद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जानी है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कहने को तो जांच केंद्र है लेकिन लोग बिना जांच के ही आ-जा रहे है। जंक्शन पर एंटीजन जांच को लेकर किट के साथ कर्मी तैनात है। लेकिन थर्मल स्क्रीनिग से जांच नहीं हो रही है। साथ ही मास्क को लेकर भी किसी तरह की सख्ती नहीं बरती जा रही है। जिले में आम लोगों के साथ जिला व रेल प्रशासन की लापरवाही इस संक्रमण को फैलने में मदद कर सकती है। दरअसल, सोमवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से दर्जनों यात्री बिना कोविड जांच कराए घर पहुंच गए। पुलिस बल की तैनाती नहीं रहने के कारण लोग जांच कराना मुनासिब नहीं समझ रहे है। और तो और रेलवे बोर्ड के स्पष्ट निर्देश के बावजूद संबंधित महकमा ऐसे यात्रियों का फाइन भी नहीं काट पा रहा है। दो हजार में सिर्फ 200 लोगों की हो रही जांच

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जंक्शन पर प्रत्येक दिन नई दिल्ली, कोलकाता, रांची, पंजाब, मुंबई, लखनऊ समेत अन्य स्थानों से ट्रेनें पहुंचती है। एक अनुमान के मुताबिक प्रत्येक दिन लगभग दो हजार से अधिक यात्री दूसरे राज्यों से जंक्शन पर पहुंचते है। इनमें से मात्र 200 के आसपास यात्री ही अपना जांच कराते है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से बसें भी आती हैं। लेकिन जितनी सख्ती से जांच होनी चाहिए, वह नहीं हो रही है। बस स्टैंड पर कोई बैरिकेडिग भी नहीं है। जंक्शन पर स्वास्थ्य कर्मी के आग्रह करने के बाद भी अधिकतर यात्री बिना जांच कराए ही निकल जाते है। कई बार जांच के लिए लोगों से तू-तू ,मैं-मैं भी हो जाती है। स्वास्थ्यकर्मी बैठे रहे, बिना जांच निकलते रहे लोग

 

रेलवे स्टेशन पर हनुमान मंदिर के सामने से बाहर निकलने वाले गेट पर स्वास्थ्यकर्मी को लगाया गया हैं। वे वहीं पर कुर्सी लगा बैठते हैं। यात्री बिना जांच कराए निकलते रहे। कहने पर भी अधिकतर नजरअंदाज करते हुए चलते रहे। कर्मी से पूछने पर बताया कि किट है। लेकिन पुलिस बल का सहयोग नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। लोग बहस करने लगते हैं। इस कारण सभी लोगों की जांच नहीं हो पाती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!