अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में मो. सुलेमान की चित्रकलाकृति का चयन
दलसिंहसराय।
शहर के निवासी चित्रकार मो. सुलेमान की चित्रकलाकृति रेखांकन का चयन द इंडियन एकेडमी ऑफ फ़ाईन आर्ट्स अमृतसर में हुए 86वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी 2021 के लिए हुई है.यह संस्था राष्ट्रीय ललित कला अकादमी (भारत सरकार) नई दिल्ली के अधीन देश की सबसे पुरानी संस्था है जो देश भर से भारतीय कला के प्रोत्साहन के लिए अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक वर्ष करती आरही है.गुरुवार को मो. सुलेमान ने बताया कि मेरी कलाकृति अशीर्षक 9,माध्यम पेंसिल ऐक्रेलिक कलर ऑन कैंसन पेपर,आकार 90×60 cm का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है.यह कला प्रदर्शनी आगामी वर्ष 2022 में अमृतसर पंजाब में किया जाएगा.अभी मूल कलाकृति इसी माह के अंत में जमा करने को बोला गया है.ततपश्चात पुरस्कार दिए जाने की घोषणा किया जाएगा.