Samastipur

समस्तीपुर के पटेल मैदान में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के पटेल मैदान में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

 

2. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रूटनी का कार्य ससमय पूर्ण किया गया है।

 

3. प्रतियोगिता में 120 विद्यालयों से लगभग 2500 बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु पंजीकरण कराया है।

 

4.एथेलेटिक्स,कबड्डी,क्रिकेट,खो-खो, फुटबॉल,बैडमिंटन,रग्बी, बॉलीबॉल आदि खेल का आयोजन किया जाएगा।

 

5. उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

 

6. जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से विधि व्यवस्था,प्राथमिक चिकित्सा,यातायात हेतु संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्था की गई है।

 

7. एथलेटिक्स में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला के टीम के लिए उनके आयु वर्ग में किया जाएगा।

 

इस शुभारंभ कार्यक्रम में अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, जिला खेल पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं संबंधित पदाधिकारी व कर्मी गण उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!