Samastipur

समस्तीपुर में आयी भीषण बाढ को लेकर केन्द्रीय टीम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

समस्तीपुर। समस्तीपुर में आयी भीषण बाढ को लेकर केन्द्रीय टीम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की मौजूदगी में आयोजित इस समीक्षा बैठक में वर्ष 2021में आई भीषण बाढ़ से संबंधित जानकारी केंद्रीय टीम ने प्राप्त की। जिलाधिकारी ने केंद्रीय टीम के समक्ष वर्ष 2021 में आयी बाढ़ से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बाढ़ से प्रभावित गांवों, आबादी की जानकारी दी। जिले के मोहनपुर, मोरवा, खानपुर, शिवाजीनगर, मोहिउद्दीननगर में चलाए गए कम्युनिटी किचेन के बारे में चर्चा की। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, पुल, फसल, बिजली ट्रांसफार्मर आदि की भी जानकारी दी गई। बाढ़ में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए जो अभियान चलाया गया, उससे संबंधित जानकारी भी दी गई। डीएम ने बाढ़ के समय लोगों को किचेन के माध्यम से गांव तक खाना पहुंचाने से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा की। विभिन्न रिलीप कैंपों के बारे में भी बताया। पशु चिकित्सा शिविर सह राहत शिविरों के हर बिदुओं पर चर्चा की गई। हेल्थ कैंप, कोविड-19 टीकाकरण के बिदुओं पर भी केन्द्रीय टीम के समक्ष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बाढ के दौरान लोगों की मुसीबत और प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों को फोटो और वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। हैंड पंप, टॉयलेट, बाढ़ के समय में खानपुर, कल्याणपुर, विथान, मोहनपुर एवं अन्य ब्लॉकों में जो सुविधा दी गई, उसके बारे में भी विस्तार से बताया। बैठक में अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, केंद्रीय टीम के सदस्य, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!