Patna

अलर्ट:बिहार में पांच दिनों के अंदर पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, अभी दिन में धूप से मिल रही थोड़ी राहत

पटना। Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में दृश्यता सबसे कम रही। वहां यह 500 मीटर रिकार्ड की गई। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि पछुआ के प्रवाह के कारण प्रदेश का पारा लगातार गिर रहा है। इस तरह की स्थित आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिम से आने वाली हवा जब देश के पर्वतीय भागों से टकराकर मैदानी भाग की ओर आगे बढ़ती है तो काफी ठंडी हो जाती है। वहीं हवा मैदानी इलाके में गलन पैदा कर रही है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। कुछ इलाके में कोहरे एवं धुंध का प्रभाव बढ़ सकता है।

गिरने लगा बिहार का पारा, ठंड में बढोतरी जारी

पछुआ के प्रवाह के कारण गिर रहा पारा

गया का पारा 7.6 पर आया, राजधानी में नौ पर

सुबह-शाम ठंड, दोपहर में राहत

राजधानी में आजकल सुबह-शाम ठंड रह रही है। वहीं दोपहर में धूप निकलने पर राहत मिल रही है। शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में काफी तेज गिरावट देखी जा रहा है। महज तीन घंटे में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!