Patna

कड़ाके की ठंड से बिहार के लोगों को बचा रहा कोहरा,इस कारण गिरेगा प्रदेश का तापमान

पटना। Bihar Weather Alert: प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है।  सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं। आगे पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा। हालांकि, ऐसी स्थिति बिहार में नहीं बन रही। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना में सुबह और शाम को ठंड रह रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। इस कारण पटना में धुंध की स्थिति नहीं रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को गया में घना कोहरा रहा। वहां दृश्यता चार सौ मीटर दर्ज की गई। पटना में सुबह में मौसम साफ रहने के साथ शाम ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रदेश        अधिकतम               न्यूनतम

 

पटना          28.6                       14.4

 

 

गया           27.1                        13.2

 

 

भागलपुर   27.9                        17.3

 

 

पूर्णिया        28.2                      15.4

 

 

मुजफ्फरपुर   26.4                       17.1

 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात, छाया रहेगा कोहरा

पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट

1.5 किमी सतह से ऊपर तक पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का बना है प्रभाव

4 से पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट के आसार

8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह जारी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!