Patna

बिहार के शिक्षकों को 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जनवरी में होगा वेतन भुगतान

पटना: Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जनवरी में वेतन भुगतान होगा। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग साफ्टवेयर के माध्यम से वेतन निर्धारण एवं भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग एनआइसी की मदद की है और आनलाइन कैलकुलेटर तैयार कराया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से यह जानकारी दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पे-मैट्रिक्स में वेतन निर्धारण में कुछ ऐसा होगा नियम

 

शिक्षा विभाग के मुताबिक इस माह के अंत तक नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन का निर्धारण होगा। पे-मैट्रिक्स में वेतन निर्धारण में यदि किसी शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष का मूल वेतन अपने कनीय शिक्षक से कम निर्धारित हो, तो उनका मूल वेतन कनीय शिक्षक के मूल वेतन के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति को 14 से होने वाली काउंसलिंग स्थगित

पटना : राज्य में छठे चरण की प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 14 दिसंबर से होने वाली तीसरे चक्र की काउंसलिंग तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना शिक्षा विभाग ने शनिवार को जारी की। राज्य में छठे चरण की प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तीसरे चक्र की काउंसलिंग 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक होने वाली थी। अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के समापन के उपरांत पंचायत समिति के प्रमुख एवं जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव हेतु निर्धारित कार्यक्रम की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की गई थी, जो अब तक नहीं मिली है।

निर्वाचन आयोग से निर्धारित कार्यक्रम की सूचना का इंतजार

 

ऐसी स्थिति में 14 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली तृतीय चक्र की कांउसलिंग तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती है। राज्य निर्वाचन आयोग से निर्धारित कार्यक्रम की सूचना प्राप्त होने के बाद काउंसलिंग की तिथि तय की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!