एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन।
दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम जो आगामी 7 जनवरी को शहर के संत जोसेफ विद्यालय के सभा भवन में होगा.उसके सफल संचालन हेतु अधिकारियों की आवश्यकता बैठक आयोजित की गई. एसडीओ ने बताया कि यह कार्यक्रम सैनिक वेलफेयर फंड में दान हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में विभाग से आए हुए कलाकारों के द्वारा देशभक्ति से प्रेरित होगा.इसके तहत सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।