New To India

दिग्गज कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन,प्रशंसकों में शोक की लहर।

नई दिल्ली।लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से कन्नड़ फिल्म इंड्रस्टीज शोक में डूब गई है, वहीं पूरे कर्नाटक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा ने पुनीत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंगनाथ नायक ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी। पुनीत का इलाज आईसीयू में चल रहा था। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत पुनीत के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।
पुनीत का जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। लोग प्यार से उन्हें अप्पू कहते थे। अभिनेता एक गायक, टेलीविजन होस्ट और निर्माता भी थे। उन्होंने 29 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी दिखाई दिए है। पुनीत ने ‘बेट्टाडा हूवु’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग में 2002 में ‘अप्पू’ से डेब्यू किया था।
पुनीत ने नेत्रदान किया है। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी और बेटियां वंदिता और धृति हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य की राजधानी बेंगलुरु सहित पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कन्नड़ फिल्म उद्योग शोक में डूब गया है और राज्य में सभी फिल्म शो रद्द कर दिए गए हैं। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत पुनीत के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।
मलिक का सनसनीखेज खुलासा- ‘क्रूज पर मौजूद ‘दाढ़ीवाले’ शख्स का नाम है काशिफ खान, चलाता है सेक्स रैकेट’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!