Samastipur

समस्तीपुर:एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने विद्यापतिनगर थाना का किया निरीक्षण।

समस्तीपुर ।दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर थाना का पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शनिवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए । एसपी ने थाने के मालखाना , हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया । साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ – सफाई का भी अवलोकन किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी ने थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली । वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया । एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया । उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा ।
न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया । एसपी थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे । एसपी ने समय से गश्ती व पंचायत चुनाव के मद्देनजर वाहन चेंकिग करने का आदेश दिया । निरीक्षण के बाद एसपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया । मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय , सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर राय , एसआई रविन्द्र कुमार भारती , एएसआई सूचित कुमार चौबे , राकेश कुमार , संजय कुमार सुमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!