Samastipur

समस्तीपुर में जिंदा कारतूस के साथ कट्टा बरामद, पुलिस ने बदमाश को भी दबोचा ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर में अपराध अपने बढ़ते चरण पर है। वहीं पुलिस को इसके बीच एक कामयाबी भी मिली है। ताजा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बढमोत्तर गांव की है। जहां पुलिस ने देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान बढमोत्तर गांव के मिथलेश महतो के पुत्र सूरज महतो (19 वर्ष) के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ कई मामले में केस दर्ज है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा था युवक

थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि बीते 8 सितंबर को गढ़सिसई में बाइक लूट की घटना को लेकर बरामदगी के लिए पुलिस शनिवार की रात छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान बाजिदपुर बढमोत्तर 10 नम्बर रेलवे ढाला सड़क किनारे एक युवक खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देख आरोपी भागने लगा।

शक होने पर पुलिस ने दबोचा

शक होने पर पुलिस टीम ने खदेड़ कर बदमाश को दबोच लिया। युवक की तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसको लेकर थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!