Samastipur

समस्तीपुर में सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक ।

समस्तीपुर।शहरी क्षेत्र में जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर अब शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं पूर्व में लागू किए गए नियम के अनुरूप शहरी सीमा से सटे जगहों को चिह्नित किया गया है जहां से गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एसडीओ से शहर से सटे प्रखंडों के थानाध्यक्षों व ओपी अध्यक्षों को इसे सख्ती के साथ लागू कराने का निर्देश दिया है। ताकि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर में भारी गाड़ियों के प्रवेश को रोका जा सके। बताया जाता है कि दिन के समय भारी गाड़ियों के प्रवेश से शहर में जाम की स्थिति बनती है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। अधिकारी की ओर से चिह्नित स्थानों पर चेक पोस्ट का निर्माण कराने निर्देश दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!