Patna

साल के अंत तक बंद हो जायेंगे फोर्ड मोटर्स के सभी शोरूम,पटना के सर्विस सेंटरों पर नहीं लगेगा ताला ।

पटना ।तीन-चार माह बाद बिहार में फोर्ड मोटर्स के पांच शोरूम बंद हो जायेंगे, क्योंकि दो-तीन माह बाद नये वाहन नहीं आयेंगे. लेकिन, राहत की खबर यह है कि सर्विस सेंटर बंद नहीं होंगे. यह कहना है कि गया स्थित फोर्ड मोटर्स के डीलर गिरिधारी फोर्ड के निदेशक अनुराग पोद्दार का.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंपनी ने भारत के प्लांट बंद करने की अचानक घोषणा की है, उसका बहुत ही खराब असर मार्केट पर पड़ा है. पोद्दार ने बताया कि निवेशकों के करोड़ों रुपये बर्बाद हो गये. राज्य में अभी 70 से 80 गाड़ियां विभिन्न शोरूम में हैं.

यानी 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गाड़ियां हैं. पोद्दार ने बताया कि इस वक्त देश में 190 शोरूम हैं. इनमें से आठ -10 ही आयातित कारें ही बेच सकेंगे, क्योंकि आयातित कार की कीमत कम से कम 70 से 80 लाख रुपये होंगी.

शो-रूम के प्रबंधकों की मानें तो आने वाले कुछ माह के बाद तीन हजार से अधिक कर्मचारी के बेरोजगार हो जायेंगे. बिहार में फोर्ड मोटर्स की हर माह 250 गाड़ियां बिकती हैं. इससे राज्य सरकार को लाखों रुपये कर रूप में राजस्व प्राप्त होती है.

वह प्रभावित होगा. प्रेमा फोर्ड के निदेशक रिभू कुमार ने बताया कि फोर्ड भारत में अपने प्लांट जरूर बंद कर रही है, लेकिन इसके ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आयात के जरिये कुछ कारें यहां बेचना जारी रखेंगी.

इसके अलावा कंपनी के डीलर यहां मौजूद रहेंगे, ताकि ग्राहकों को सेवाएं दी जा सके. लेकिन कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन सा मॉडल कंपनी भारतीय बाजार में भेजेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!