Samastipur

समस्तीपुर के मैकेनिक की बेटी रेखा का बिहार क्रिकेट अंडर-19 महिला टीम में चयन ।

समस्तीपुर। एक ओर जहां महिलाओं और देश की बेटियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है, वहीं पटोरी की बेटी रेखा ने पूरे क्षेत्र का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। रेखा कुमारी का चयन बिहार के अंडर- 19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में बतौर बॉलर के रूप में किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में उसे चयन शिविर के लिए सेलेक्ट किया गया था। पटना में आयोजित इस चयन शिविर में 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेखा ने स्थान बनाया। रेखा ने यह सफलता अपने मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हासिल की है। पटोरी प्रखंड के हसनपुर सूरत पंचायत निवासी साइकिल मैकेनिक किशन शर्मा तथा गृहिणी आरती कुमारी की इस होनहार बेटी ने क्षेत्र का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वह पटोरी के एएनडी कॉलेज से 2021 में इंटर की पढ़ाई पूरी की है। वह वीसी क्रिकेट एकेडमी जेपीएस मरीचा के क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस करती थी। मिली जानकारी के अनुसार बिहार महिला अंडर-19 टीम के चयन हेतु 36 महिला खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया था। उन खिलाड़ियों में रेखा ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की। रेखा कुमारी का क्रिकेट सफर पटोरी के एएनडी कॉलेज के ग्राउंड से प्रारंभ हुआ। पिता की देखरेख में वह क्रिकेट का प्रैक्टिस यहां करती थी। बाद में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसने क्षेत्र के प्रमुख क्रिकेट टीम में हिस्सा बनाई तथा यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त कई जिलों में जाकर क्रिकेट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह बाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करती है तथा अब तक के अपने क्रिकेट करियर में कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को न सिर्फ जीत का सेहरा पहनाया बल्कि मैन ऑफ द मैच का भी खिताब हासिल की है। रेखा कुमारी के इस चयन पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है तथा यहां के खिलाड़ियों और यंग राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के अधिकारियों ने रेखा को इस सफलता पर बधाई दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उजियारपुर की नूतन भी बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट में चयनित

उजियारपुर प्रखंड की बेटी का बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम में चयन कर लिया गया है। इनके चुने जाने पर लोगों ने बधाई दी है। प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी पैक्स अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद सिंह की पौत्री व दिनेश प्रसाद सिंह और कुमारी ज्योति भारती की पुत्री नूतन सिंह का बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुने जाने से उनकी माता- पिता के साथ-साथ इलाके के लोगों में हर्ष छा गया है। बधाई देनेवालों का तांता लग गया है। नूतन समस्तीपुर स्थित क्रिकेट एकेडमी पटेल मैदान से प्रशिक्षण ली थी। जबकि सेंट मैरिज स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नूतन का अगला मैच विशाखापत्तनम में होना है। जिसका अभ्यास में जुटी हुई है। नूतन ने अपनी हार्दिक इच्छा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शामिल होना बताई है। चयन पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव दास सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष जताते हुए नूतन एवं उसके माता-पिता को बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!