Samastipur

दलसिंहसराय:पंचायत चुनाव में डिजिटल पेमेंट पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर,दलसिंहसराय में 8 को होगी मतदान ।

दलसिंहसराय। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार और डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी। एसडीओ ने बताया कि दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियापुर और दलसिंहसराय में पंचायत चुनाव तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को होंगे। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 से लेकर 22 तक होगी। जबकि नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर एवं मतदान 8 अक्टूबर को होगा। वहीं, मतगणना 10 और 11 अक्टूबर को महिला आईटीआई कालेज मोरदीवा समस्तीपुर में कराए जाएंगे। वही विद्यापति नगर प्रखंड में आठवें चरण में 24 नवम्बर को चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। नामांकन 21 से 27 अक्टूबर तक होंगा। नामांकन पत्रों की सवीक्षा 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 1 नवम्बर निर्धारित है। जबकि चुनाव चिह्न 1 नवम्बर को आवंटित किए जाएंगे। मतदान 24 नवम्बर को होगा। वहीं मतगणना 26 से 27 नवम्बर तक होगी। डीएसपी ने बताया चुनाव को लेकर शराब कारोबारी और शराब पर पुलिस विशेष रुप से अभियान चला रही है। डिजिटल पेमेंट पर भी चुनाव आयोग की नजर है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अगर डिजिटल पेमेंट की बात सामने आती है, तो चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। वही 500 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मौके पर डीसीएलआर जन्मेजय शुक्ला,उजियापुर प्रखण्ड के बीडीओ भृगुनाथ सिंह दलसिंहसराय के बीडीओ प्रफुलचन्द्र प्रकाश, नगर परिषद के ईओ राकेश कुमार रंजन मौजूद थे ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मतदान के लिए दलसिंहसराय में 183, उजियापुर में 381 और विद्यापति नगर में 199 मतदान केंद्र बनाए गए :

दलसिंहसराय के 14 पंचायत में 183 वार्ड सदस्य और पंच , 18 पंचायत समिति सदस्य 14 सरपंच और 14 मुखिया पद के लिए 183 मतदान केंद्र और 5 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए है। वही उजियापुर के 28 पंचायत के लिए 38 पंचायत समिति , 28 सरपंच , 381 वार्ड सदस्य और पंच एवं 28 मुखिया पद के लिए 381 मतदान केंद्र और 4 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए है। विद्यापति नगर प्रखंड के लिए चौदह पंचायतों मुखिया 14, सरपंच 14, पंचायत समिति 21, वार्ड सदस्य 196 व पंच के 196 पदों के लिए 196 मतदान केंद्र और 3 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए है। दलसिंहसराय में एक लाख 901 कुल मतदाताओं में 47238 महिला, 53660 पुरूष तथा तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उजियापुर में 1 लाख 96 हजार 949 कुल मतदाताओं में 51516 महिला और 1 लाख 5432 पुरुष मतदाता करेंगे मतदान। विद्यापति नगर में 1 लाख 07 हजार 543 कुल मतदाता में 50116 महिला , 57425 पुरुष और दो थर्ड जेंडर हैं। पंच और वार्ड सदस्य चुनाव प्रचार के लिए नही करेंगे वाहन का उपयोग

एसडीओ ने बताया कि पंच और वार्ड सदस्य 20 हजार तक खर्च कर सकेंगे। वही चुनाव प्रचार के लिए इन्हें कोई वाहन की अनुमति नही मिलेगी। पंचायत समिति सदस्य और मुखिया 30 हजार तक खर्च करेंगे जबकि ये चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे। सरपंच पद के लिए 40 हजार तक का खर्च की जा सकती है। सरपंच और उनके अभिकर्ता दुपहिया वाहन का उपयोग करेंगे।, वही जिला परिषद सदस्य 1 लाख रुपये खर्च कर सकते है। वे चुनाव प्रचार के लिए एक चार पहिया वाहन का उपयोग कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!