Darbhanga

दरभंगा में छह सदस्यीय केंद्रीय टीम करेगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण ।

पटना।दरभंगा। जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने लिए छह सदस्यीय केंद्रीय टीम आज दरभंगा पहुंच रही है। टीम में शामिल सदस्य जिले के विभिन्न बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। ताकि, बाढ़ से हुई तबाही का सही ढंग से आकलन किया जा सके। इसके बाद टीम के सदस्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। केंद्रीय टीम के साथ बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जाता हैं कि पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से केंद्रीय टीम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही किन-किन इलाकों में बाढ़ से कितनी क्षति हुई है, उसका ब्योरा साझा किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिला आपदा कार्यालय की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान संबंधित सभी संबंधित विभागों से आंकड़े मंगा लिए गए हैं। मसलन, बाढ़ के दौरान कितने स्थानों पर सामुदायिक किचन चलाया गया। कितना क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया। कितने पालीथिन शीट्स बांटे गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य की जांच को लेकर क्या कदम उठाए गए। कितनी सड़कें टूट गई। कितनी सड़कों को मोटरेबल किया गया। इस संबंध में जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय ने बताया कि केंद्रीय टीम पहले पटना में मुख्य सचिव के साथ बैठक करेगी। इसके बाद जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे करेगी। सर्वे के बाद केंद्रीय टीम के सदस्य जिला में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय टीम के साथ बैठक को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीम के सदस्यों को बाढ़ के दौरान चलाए गए राहत कार्य, क्षतिग्रस्त मकानों, टूटी सड़कों के अलावा कई जानकारियां साझा की जाएगी। जिला में बैठक के बाद केंद्रीय टीम भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

पंचायतों को बाढ़ प्रभावित की घोषणा के साथ खत्म हुआ अनशन

बहादुरपुर। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पांच पंचायत सिमरा-निहालपुर, मनियारी, जलवार, तारालाही और ओझौल को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर आयोजित अनशन रविवार को सीओ के वार्ता के बाद खत्म हो गया। सीओ ने अनशन पर बैठे माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार पासवान, मनियारी लोकल सचिव कैलाश पासवान को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। साथ ही पांचों पंचायत को पूर्ण प्रभावित करने की घोषणा की। इस अवसर पर माले राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों के राहत के सवाल पर नीतीश सरकार विफल साबित हो रही है। मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव, आइसा जिलाध्यक्ष ङ्क्षप्रस कुमार कर्ण, जिला सचिव मयंक कुमार, कोमलकांत यादव, रामकुमार यादव, प्रकाश पासवान, गोङ्क्षवद यादव, शीला देवी आदि मौजूद थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!