Samastipur

दलसिंहसराय:देशी कट्टा और गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार।

दलसिंहसराय,स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मथुरापुर में छापेमारी करते हुए देशी कट्टा और दो गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के असिनचक पेठिया से मथुरापुर गांव निवासी सुधीर चौधरी के पुत्र राकेश कुमार चौधरी(20) को गिरफ्तार किया गया.
राकेश के निशानदेही पर उसके घर से बेड के नीचे छुपाकर रखा गया देशी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद की गई है.जिसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!