Samastipur

दलसिंहसराय में व्यवसायी की हत्या,रेलवे पुल के पास मिला शव,विरोध में रमना बाजार बंद।

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनोल गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी व्यवसायी रंजीत राम की अपराधियों ने हत्या कर शव को रेलवे ढ़ाला पुल के समीप फेंक दिया। मृतक दलसिंहसराय शहर के रामाश्रय नगर (रमना बाजार) के जूता-चपल का दुकान चलाता था। मृतक के शव को सीमावर्ती जिले बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा रेलवे ढ़ाला के गुमटी संख्या 30 के समीप फेंक दिया गया। पुलिस ने गुरुवार की रात्रि पुल को शव के समीप से बरामद किया। व्यवसायी के चेहरे पर चाकू के जख्म के कई निशान के साथ-साथ पैर टूटा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी की नजर शव पर पड़ी। उसने तत्काल बछबाड़ा थाना को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान होने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिवार में मातम पसर गया

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के विरोध में व्यवसायी रमना बाजार में दुकान बंद कर विरोध जता रहे है। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर वह घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक न घर लौटा और ना ही दुकान पर पहुंचा। इसी बीच रात्रि में पुलिस द्वारा सूचना मिली कि एक शव फतेहा रेलवे ढाल के पास बरामद हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। घटना को लेकर परिवार में मातम पसर गया है। पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो ने बताया कि मृतक रंजीत राम पूर्व सरपंच विजय राम का भाई था। शव को दाह संस्कार के लिए परिजन गंगा घाट ले गए है ।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!